स्पेस में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान, चांद की यात्रा पर निकले 'ब्लू घोस्ट' और 'रेजिलिएंस'

Lunar Mission: निजी अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी 'स्पेसएक्स' ने बुधवार को अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों का प्रक्षेपण किया। 'आईस्पेस' के संस्थापक सीईओ ताकेशी हाकामाडा ने कहा, ''हमें नहीं लगता कि यह कोई आगे निकलने की होड़ है। कुछ लोग कहते हैं कि चांद पर पहुंचने की होड़ मची है, लेकिन यह उस बारे में नहीं है।''

Lunar Mission: निजी अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी 'स्पेसएक्स' ने बुधवार को अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों का प्रक्षेपण किया। दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से मध्यरात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया, जो चंद्रमा पर जाने वाले निजी अंतरिक्ष यान की श्रृंखला में ऐसे नए यान हैं।

SpaceX Falcon 9 rocket

प्राइवेट चंद्रयान लॉन्च

तोक्यो स्थित 'आईस्पेस' का यह दूसरा प्रयास है, जिसका पहला यान दो साल पहले चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस बार, अध्ययन के लिए यान में चंद्रमा की मिट्टी को इकट्ठा करने के वास्ते एक 'स्कूप' के साथ एक रोवर है तथा भविष्य के अनुसंधानकर्ताओं के लिए संभावित भोजन एवं पानी के स्रोतों का परीक्षण करने की योजना है।

End of Feed