Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आत्मघाती धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार रात हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए हैं। हमला पेशावर के रिंग रोड पर मवेशी बाजार के पास हुआ, जिसमें एक पुलिस मोबाइल वैन को टार्गेट किया गया।

Pakistan News: रविवार की रात खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती विस्फोट में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।

policemen killed in suicide blast in kyber pakhtunkhwa

आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस वैन पर हुआ था हमला

SSP मसूद बंगश ने बताया कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में यह घटना पेशावर के चमकनी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रिंग रोड पर हुई। जहां मवेशी बाजार के पास एक पुलिस मोबाइल वैन आत्मघाती हमलावर ने हमला किया। इस आत्मघाती हमले के बाद खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का बयान आया है। सूबे के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हमले की निंदा की है और घटना की जांच कर अधिकारियों से इसपर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed