दुनिया

तुर्की में हवा में उड़ते ही बिल्डिंग से टकरा गया हेलीकॉप्टर, 4 लोगों की मौत, देखिए खौफनाक वीडियो

Turkey Helicopter Crash Video: तुर्की में यह हेलीकॉप्टर तब क्रैश हुआ जब एक मरीज को ले जाने के लिए उड़ान पर था। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, बिल्डिग से टकरा गया।

Image

तुर्की में हवा में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की में बड़ा हादसा
  • एयर एंबुलेंस हुआ क्रैश
  • मारे गए सभी सवार

Turkey Helicopter Crash Video: तुर्की में एक हेलीकॉप्टर हवा में उड़ने के बाद एक बिल्डिंग से टकरा गया और क्रैश कर गया। इसमें सवार चार लोगों मारे गए हैं। यह हेलीकॉप्टर एक एयर एंबुलेंस था। हालांकि इसमें कोई मरीज मौजूद नहीं था।

दो पायलट, एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत

दक्षिण-पूर्वी तुर्किये में रविवार सुबह एक एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट, एक चिकित्सक और एक स्वास्थ्यकर्मी सवार थे।

मरीज को ले जाने के लिए जा रहा था हेलीकॉप्टर

उन्होंने बताया कि ये सभी मुगला शहर से पड़ोसी प्रांत अंताल्या में एक मरीज को ले जाने के लिए उड़ान भर रहे थे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर जिस अस्पताल से उड़ान भर रहा था उसकी इमारत से टकराकर पास के एक खेत में जा गिरा। मुगला के गवर्नर इदरीस अक्बीयीक ने बताया कि उड़ान के समय घना कोहरा था और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article