रूस-यूक्रेन युद्ध में अब होगी ट्रंप की एंट्री? अमेरिकी राष्ट्रपति के 'तेल' वाले दावे से दुनिया में मची हड़कंप

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बयान सामने आए हैं। ट्रंप ने रूस की डीजल इंडस्ट्री और रिफाइनरियों पर युद्ध के असर का दावा करते हुए युद्ध खत्म करने की अपील की। वहीं, जेलेंस्की ने शांति और तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का जिक्र करते हुए ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और खाद्य निर्यात पर हमले रोकने की बात कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर टिप्पणी की है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि युद्ध की वजह से रूस की डीजल तेल इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है और देश ने इस सेक्टर पर अपना नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा कि रूस की बड़ी संख्या में डीजल रिफाइनरियों पर हमले हुए हैं और वे फिलहाल काम नहीं कर रही हैं।

RUSSIA (6)

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि रूस की कई डीजल रिफाइनरियां “उड़ा दी गई हैं” और कम से कम अस्थायी तौर पर बंद हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की अपील करते हुए इसे “कभी खत्म न होने वाला युद्ध” बताया।

End of Feed