टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है। भारत और श्रीलंका, टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। वहीं, इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। शनिवार को टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएसए से था। इस मैच में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रंप ने यूएसए टीम को शुभकामनाएं दी।
ट्रंप ने क्या कहा?
इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) क्रिकेट टीम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे टीम USA को शुभकामना देते हैं और अमेरिका पूरी टीम का समर्थन कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, 'मुझे अभी पता चला कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो गया है. मैं टीम USA को ढेरों शुभकामनाएं देता हूं. हमारी टीम बहुत मजबूत है। पूरा अमेरिका आपके साथ है।'
ट्रंप ने यूएसए क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी है।
सूर्या की पारी ने मेहमान टीम को किया पस्त
T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में USA ने भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अनुभव और दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने मुकाबला 29 रन से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई और पावरप्ले में ही टीम ने 46 रन पर चार विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि USA के गेंदबाज़ों ने नई गेंद से जबरदस्त दबाव बनाया।
ऐसे मुश्किल समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और टीम 9 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। यह कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव की पांचवीं T20 पारी थी, जिसमें उन्होंने चौथा अर्धशतक जड़ा।
USA की ओर से शैडली वैन शाल्कवाइक ने 4 विकेट लेकर भारत को शुरुआती झटके दिए। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत की जीत को लगभग तय कर दिया।
