Donald Trump: 'असली समझौता होने तक ईरान के आसपास बनी रहेगी यूएस आर्मी', ट्रंप का ऐलान, क्या फिर मारेंगे पलटी?

Iran War: ट्रंप ने कहा कि सभी अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्यकर्मी, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना रुख पलटने का संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य हथियार ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि ईरान वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं करता। उन्होंने शर्तों का पालन न होने पर और भी कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, सभी अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्यकर्मी, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और अन्य सभी चीजें जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को घातक रूप से कुचलने और नष्ट करने के लिए उचित और जरूरी हैं, ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे जब तक कि हुए वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता।

शर्तों को मानने तक तैनात रहेगी सेना

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य संसाधनों की तैनाती जारी का उद्देश्य ईरान से जुड़े संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से किए गए समझौते की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि समझौते से किसी भी प्रकार से हटना तीव्र सैन्य कार्रवाई का कारण बन सकता है। अगर किसी भी कारण से ऐसा नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

End of Feed