ईरान ने तोड़ा एमओयू तो भड़के ट्रंप; बोले- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा था कि अमेरिका ने समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है। जिसके चलते तेहरान अब 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) को लागू करने के लिए खुद को बाध्य नहीं मानता। ईरान के इस रुख पर अब ट्रंप का बयान आया है।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौता (MoU) लागू नहीं करने के फैसले को खारिज किए जाने पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के इस कदम से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। अमेरिकी टीवी चैनल से टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने ये प्रतिक्रिया दी।

ट्रंप

ट्रंप

टेलीफोनिक इंटरव्यू में जब उनसे ईरान के उस फैसले पर सवाल पूछा गया,जिसमें तेहरान ने पिछले महीने हुए अंतरिम समझौते का पालन नहीं करने की घोषणा की थी। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मुझे इसकी बिल्कुल परवाह नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। मौजूदा संघर्ष में मेरा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित न कर सके।

End of Feed