ट्रंप ने फिर दिखाया होर्मुज का नक्शा, अमेरिका का हिस्सा बताया, ईरान ने किया पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर साझा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी क्षेत्र (NEW US Territory) करार दिया है।

Donald Trump Hormuz Map: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को "नया अमेरिकी क्षेत्र" बताए जाने के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। वहीं, अमेरिका द्वारा ईरान पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी से वैश्विक तेल बाजार और अर्थव्यवस्था में भारी अनिश्चितता छा गई है।

Hormuz Map by Trump

ट्रंप ने दिखाया होर्मुज का नया नक्शा

होर्मुज पर ट्रंप का पोस्ट और दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर साझा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी क्षेत्र (NEW US Territory) करार दिया है। इससे पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र घोषित कर सकते हैं।

End of Feed