ईरान संग तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- मध्यावधि चुनाव तक नहीं होगा कोई हमला

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित नए अमेरिकी हमलों की खबरों को खारिज करते हुए साफ किया कि तेहरान के साथ सार्थक बातचीत चल रही है।

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित नए अमेरिकी हमलों की खबरों को खारिज करते हुए साफ किया कि तेहरान के साथ सार्थक बातचीत चल रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं होगा।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिका में कब हैं मध्यावधि चुनाव?

आपको बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी समुद्री यातायात पर लगी नाकाबंदी जारी रहेगी। इसके बावजूद इस रणनीतिक जलमार्ग से रिकॉर्ड मात्रा में तेल गुजर रहा है और इसमें ईरान का कोई तेल शामिल नहीं है।

End of Feed