'इतना टैरिफ लगा दूंगा कि आपका सिर चकरा जाएगा', भारत-पाक संघर्ष में ट्रंप ने फिर किया अपनी भूमिका का दावा

ट्रंप के मुताबिक 'मैंने कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता... लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाएंगे... मैंने कहा, कल मुझे फिर से फोन करना लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, वरना हम आप पर इतने ज्यादा टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर घूम जाएगा।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध रोकने में सीधी भूमिका निभाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'बहुत ही शानदार' पीएम मोदी से उनकी बात हुई और उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि उसने लड़ाई जारी रखी तो वह ट्रेड डील नहीं करेंगे। बता दें कि भारतीय उत्पादों पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ बुधवार से लागू हो जाएगा।

Donald Trump

भारत-पाक के बीच युद्ध रुकवाने का ट्रंप ने फिर किया दावा। तस्वीर-व्हाइट हाउस

मैंने पाक को व्यापार को लेकर चेताया -ट्रंप

व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैंने एक बहुत ही शानदार इंसान, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है। फिर मैंने पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की। मैंने पूछा कि आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? नफरत जबरदस्त थी। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है, जैसे, कभी-कभी सैकड़ों सालों से अलग-अलग नामों से।'

End of Feed