अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने एशिया दौरे के क्रम में चीन के शेन्जेन पहुंच चुके हैं। यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद उनकी अगवानी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शेन्जेन में जैसे ही अपने विमान से उतरे,तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें आगे बढ़कर गले से लगा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के जोरदार स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति 19 नवंबर को चीन के शेन्जेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उनकी यहां एक त्रिपक्षीय वार्ता भी होगी।
शेन्जेन में जिनपिंग ने किया ट्रंप का जोरदार स्वागत।
इस ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार आमने-सामने होंगे। वैश्विक राजनीति में इसे एक बहुत बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
