Trump Queen Camilla controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की केवल 'मैं' और बस 'मैं' वाली अकड़ कब जाएगी? वे अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझना चाह रहे। उनकी एक अपमानजनक वीडियो सामने आई है, जिसमें वे अकड़बाजी में खुद को सबसे आगे रखना चाह रहे हैं और इस बीच वे उनके घर यानी अमेरिकी पहुंची क्वीन का अपमान कर दे रहे हैं।
ट्रंप की ये कैसी अकड़बाजी...UK से आईं क्वीन कैमिला का किया अपमान, किंग चार्ल्स के आगे बड़ा बनने की होड़
क्वीन कैमिला, किंग चार्ल्स III और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने सार्वजनिक तौर पर अभिवादन करते समय उनके तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं।
X पर बड़े पैमाने पर शेयर किए जा रहे इस क्लिप में देखने पर साफ पता चल रहा है कि जब महारानी कैमिला वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रही थीं और उनसे हाथ मिलाते हुए चल रही थीं तो ट्रंप तभी आगे बढ़ते हैं और बीच में कूद जाते हैं। इस पर कुछ यूजर्स ट्रंप की मेहमाननवाजी पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में ट्रंप साफतौर पर यूके से आईं महारानी के कार्य में दखल देते दिख रहे हैं।
महारानी के चेहरे पर साफ दिखा अपमान
वीडियो जब आप देखेंगे तो साफ दिखेगा कि ट्रंप कैसे खुद महारानी से आगे बढ़कर वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाने लगते हैं। इसे देख महारानी एकदम असहज हो जाती हैं और उनका हाथ ऐसे का ऐसे ही रह जाता है। जिससे वह अंतत रुक जाती हैं और ट्रंप को उनकी अकड़बाजी में छोड़ देती हैं। साथ ही में किंग चार्ल्स III और अमेरिकी की फर्स्ट लेडी भी साथ दिख रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए, X के एक अमेरिकी यूजर ने लिखा, 'ट्रंप बहुत ही अपमानजनक व्यवहार करते हैं। उन्होंने सचमुच क्वीन कैमिला के हाथ मिलाते समय उनके आगे आकर उन्हें बीच में ही रोक दिया। हमारे देश के लिए हर दिन एक नई शर्मिंदगी लेकर आता है।'
