नहीं झुका भारत तो चिढ़ गए ट्रंप, नई दिल्ली का दौरा किया रद्द; क्वाड समिट में होने वाले थे शामिल

QUAD Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वाला प्रेशर भी भारत को झुका नहीं पाया जिसकी वजह से वह बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और भारत आने की अपनी योजना रद्द कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि ट्रंप की इस साल के अंत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की कोई योजना नहीं है।

QUAD Summit: अमेरिका और भारत लगातार बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लग रहा था कि उनके टैरिफ प्रेशर के सामने भारत झुक जाएगा, लेकिन भारत सीना तानकर डटा रहा। इस वजह से ट्रंप बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और अब खबर सामने आ रही है कि ट्रंप ने भारत आने की योजना रद्द कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि ट्रंप की इस साल के अंत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के संबंधों में किस तरह 'खटास' आई है।

Modi Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

कैसे बिगड़े ट्रंप-मोदी संबंध

न्यूयॉर्क टाइम्स की 'नोबेल पुरस्कार और एक तनावपूर्ण फ़ोन कॉल: ट्रम्प-मोदी संबंध कैसे बिगड़े' शीर्षक वाली रिपोर्ट में ट्रंप के कार्यक्रम से परिचिल लोगों का हवाला देते हुए कहा गया कि ट्रंप ने मोदी को इस साल के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की बात कही, लेकिन अब शरद ऋतु में उनकी भारत जाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स के इस दावे पर अमेरिका या भारत की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई।

End of Feed