दुनिया

यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष की ल्वीव में हत्या, अज्ञात हमलावर ने कई बार दागी गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

Russia Ukraine War: यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष एंड्री पारुबी की पश्चिमी शहर ल्वीव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर अभी फरार है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हत्या की निंदा करते हुए इसे 'भयावह हत्या' बताया। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस आकलन को दोहराया कि यह कृत्य जानबूझकर और पूर्वनियोजित था।

Image

यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष की ल्वीव में हत्या, अज्ञात हमलावर ने कई बार दागी गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

Russia Ukraine War: यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष एंड्री पारुबी (Andriy Parubiy) की पश्चिमी शहर ल्वीव (Lviv) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर अभी फरार है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने इस हमले को 'सुनियोजित' हमला करार दिया।

एक के बाद एक कई गोलियां दागी

हमलावर ने एंड्री पारुबी पर छोटी नली वाली बंदूक से एक के बाद एक कई गोलियां दागी जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हत्या की निंदा करते हुए इसे 'भयावह हत्या' बताया। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस आकलन को दोहराया कि यह कृत्य जानबूझकर और पूर्वनियोजित था।

कौन थे एंड्री पारुबी?

54 वर्षीय एंड्री पारुबी संसद सदस्य थे। उन्होंने अप्रैल 2016 से अगस्त 2019 तक संसदीय अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी। 2013-14 में जिन नेताओं ने यूरोपीय संघ के साथ घनिष्ठ संबंधों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, वह उनमें से एक थे। वह फरवरी 2014 से अगस्त 2014 तक यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रह चुके थे, यह वही समय था जब पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई शुरू हुई और रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया।

Andriy Parubiy Murder

यूक्रेनी संसद के पूर्व अध्यक्ष एंड्री पारुबी की हत्या

एंड्री पारुबी की हत्या के पीछे कौन?

इस हत्या के पीछे कौन है? अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही रूस के युद्ध से इसके किसी भी संबंध के संकेत दिए हैं। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उनकी हत्या किसने और क्यों की।

जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि ल्वीव में गोलीबारी की सूचना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12 बजे मिली। ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि हत्यारे का पता लगाना और हमले की परिस्थितियों का पता लगाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा, "यह एक युद्धग्रस्त देश में सुरक्षा का मामला है, जहां हम देख सकते हैं, कोई भी जगह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article