दुनिया

क्या मारा गया अबू ओबैदा? गाजा में हमास के सैन्य प्रवक्ता पर इजरायल ने बरपाया कहर; 10 से ज्यादा की मौत

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने मध्य गाजा में कथित तौर पर हमास की सैन्य शाखा के प्रवक्त अबू ओबैदा को निशाना बनाकर एक हवाई हमला किया। इस हमले में 10 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि अबू ओबैदा जिंदा है या मारा गया।

Image

गाजा में इजरायल ने बरपाया कहर (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इजरायल अब गाजा में मौजूद हमास से जुड़े एक-एक शख्स का नामोनिशान मिटाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मध्य गाजा में इजरायल ने कहर बरपाया जिसमें कथित तौर पर हमास की सैन्य शाखा के प्रवक्ता अबू ओबैदा को निशाना बनाया गया।

क्या मारा गया अबू ओबैदा?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायल ने यह हमला मध्य गाजा में मौजूद एक स्थानीय बेकरी के पास किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अबू ओबैदा जिंदा है या मारा गया। शुक्रवार को अबू ओबैदा ने एक बयान जारी कर इजरायल को गाजा शहर पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करने की चेतावनी दी थी। साथ ही उस क्षेत्र में बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों की सुरक्षा को भी खतरा बताया था।

सटीक निगरानी वाला हवाई हमला

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक, इस मिशन को सटीक हथियारों और हवाई निगरानी के साथ अंजाम दिया गया जिसका मकसद नागरिकों के हताहत होने की संख्या को कम करना था। आईडीएफ ने बताया कि उन्होंने यह हमला शिन बेट और सैन्य खुफिया विभाग को मिली अहम जानकारी के आधार पर किया था।

सहायता आपूर्ति रोकेगा इजरायल

इजरायल उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में मानवीय सहायता की आपूर्ति जल्द ही रोक देगा या धीमी कर देगा। इजरायल के एक अधिकारी ने गाजा शहर को युद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को यह बात कही। अधिकारी ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इजरायल आने वाले दिनों में गाजा सिटी में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाने पर रोक लगा देगा और क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मदद सामग्री पहुंचाने वाले ट्रकों की संख्या में कटौती करेगा, जबकि वह क्षेत्र के दक्षिणी भाग से लाखों लोगों को हटाने की तैयारी कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article