ग्रीनलैंड के अलावा ये 2 देश भी अमेरिका के! ट्रंप ने दिखाया US का नया नक्शा

Trump New Map On Greenland And Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिकी झंडे के रंगों में दिखाती तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें लेकर यूरोप में हलचल मच गई है। इन तस्वीरों को एआई से बनी बताया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड पर रूस और चीन का बढ़ता प्रभाव अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए उसका यूएस का हिस्सा बनना जरूरी है।

Trump New Map On Greenland And Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रूथ सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर ने यूरोपीय देशों के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, तस्वीर में कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिकी झंडे के लाल, सफेद और नीले रंगों में दिखाया गया है। बिना कैप्शन वाली इस पोस्ट को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।

चांद पर भेजें अपना नाम (5)

ट्रंप ने अमेरिका को लेकर एक नया नक्शा दुनिया को दिखाया है।(फोटो सोर्स: Truth Social)

दरअसल, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का मानना है कि एक न एक दिन इस देश को रूस या चीन अपने कब्जे में ले लेगें और वो ऐसा होने नहीं देंगे। अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीनलैंड यूएस का हिस्सा बने।

End of Feed