ट्रंप की बातचीत लाई रंग, इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर पर बनी सहमति

Israel Lebanon Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर के लिए सहमति बन गई है।

Israel Lebanon Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर के लिए सहमति बन गई है। ट्रंप ने बताया कि उनकी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन (Joseph Aoun) और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत हुई है।

trump new

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

क्या कुछ बोले ट्रंप?

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''अभी-अभी मेरी लेबनान के अत्यंत सम्मानित राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई। दोनों देशों के नेताओं ने शांति स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंगलवार शाम 5 बजे (EST) से 10 दिन के औपचारिक सीजफायर पर सहमति जताई है।''

End of Feed