'आप क्यों नहीं...', कैरोलिन लेविट के बाद कौन संभालेगा व्हाइट हाउस की कमान? ट्रंप ने खुद लिया इस फॉक्स न्यूज रिपोर्टर का नाम

कैरोलिन लेविट के व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी पद छोड़ने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की रिपोर्टर एलेक्सिस मैकएडम्स का नाम मजाकिया अंदाज में सामने रखा, हालांकि उनकी नियुक्ति की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि एलेक्सिस मैकएडम्स कौन हैं।

New White House Press Secretary: व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने के बाद कौन उनकी जगह लेगी इसकी चर्चा तेज है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान फॉक्स न्यूज की रिपोर्टर एलेक्सिस मैकएडम्स का नाम खुद सामने रख दिया। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक लेविट के उत्तराधिकारी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

trump (28)

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के उत्तराधिकारी को लेकर ट्रंप ने दिया मजेदार जवाब। AP

ट्रंप ने की लेविट की तारीफ

दरअसल, मैकएडम्स ने ट्रंप से सवाल किया कि कैरोलिन लेविट के जाने के बाद व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में कौन नजर आ सकता है। सवाल के जवाब में ट्रंप ने पहले लेविट की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि लेविट बेहद अच्छी प्रेस सेक्रेटरी हैं और उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को लाना आसान नहीं होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि लेविट अब ट्रंप से ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं।

End of Feed