दुनिया

Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया में 51 साल बाद दस्तक देगा चक्रवात, 20 हजार घरों पर छाया बाढ़ का साया

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिसबेन के निकट ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी सरकार क्वींसलैंड सरकार को 250,000 'सैंडबैग' (रेत से भरे बैग) उपलब्ध करा रही है।

Image

चक्रवात 'अल्फ्रेड'

Photo : AP

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ब्रिसबेन के निकट ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने तैयारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में यह 51 वर्षों में पहला चक्रवात होगा। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेत की बोरियां जमा कर ली हैं।

कहां से उठा चक्रवात?

चक्रवात 'अल्फ्रेड' वर्तमान में प्रशांत महासागर के ऊपर बन रहा है जिसके बुधवार से ब्रिस्बेन के पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। एक स्थानीय निवासी कोलोपी ने कहा, ''यह विनाशकारी हवाएं हैं।'' उन्होंने कहा कि जमीन से टकराने तक इसके इतने ही शक्तिशाली बने रहने की उम्मीद है।

पिछली बार कब आया था चक्रवात?

उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'जो' 1974 में 'गोल्ड कोस्ट' पर आया था। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनकी सरकार क्वींसलैंड सरकार को 250,000 'सैंडबैग' (रेत से भरे बैग) उपलब्ध करा रही है, इसके अलावा सेना द्वारा पहले ही 80,000 'सैंडबैग' उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

Australia Cyclone

चक्रवात 'अल्फ्रेड'

20,000 मकानों पर पड़ेगा असर

ब्रिस्बेन में संवाददाताओं से अल्बनीज ने कहा, ''एक ऐसे क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवात का आना जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत नहीं है, वहां चक्रवात आना एक दुर्लभ घटना है। इसलिए यह तैयारी इतनी महत्वपूर्ण है।'' ब्रिसबेन के 'लॉर्ड मेयर' एड्रियन श्रिनर ने कहा कि पूर्वानुमान है कि 30 लाख से अधिक आबादी वाले उनके शहर में 20,000 मकानों को किसी न किसी स्तर पर बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article