भारत-चीन के बीच तनाव खत्म कर रूस फिर से करना चाह रहा RIC पर काम शुरू, बोले रूसी विदेश मंत्री- हम कर रहे हैं चर्चा

भारत और चीन की सेनाओं के बीच 2020 में गलवान घाटी में हुए गतिरोध के बाद, त्रिपक्षीय समूह ‘आरआईसी’ बहुत सक्रिय नहीं रहा है। जिसके बाद अब रूस इस संगठन को लेकर एक्टिव दिख रहा है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव में “काफी” कमी आई है और त्रिपक्षीय समूह‘आरआईसी’ का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। यहां ‘2050 भविष्य का मंच’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरआईसी प्रारूप में संयुक्त कार्य की बहाली बहुध्रुवीय ढांचे के निर्माण समेत यूरेशियाई प्रक्रियाओं की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

End of Feed