'TRF एक विदेशी आतंकवादी संगठन', अमेरिकी विदेश मामलों की समिति ने भी लगाई मुहर, PAK को करारा झटका

लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा और प्रॉक्सी संगठन टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। अमेरिका ने इस आतंकी संगठन पर पाबंदी लगी दी है।

TRF Ban: अमेरिकी विदेश मामलों की प्रतिनिधि समिति ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के प्रतिनिधि संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ((TRF)) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का स्वागत किया है। समिति ने कहा है कि जो कोई भी नागरिकों का कत्लेआम करता है, उसे सजा नहीं बल्कि न्याय मिलता है। पिछले हफ्ते अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को एक नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित किया था।

TRF Banned

TRF पर पाबंदी को अमेरिकी समिति ने बताया सही (ANI)

समिति ने कहा, TRF एक विदेशी आतंकवादी संगठन

ब्रायन मास्ट की अध्यक्षता वाली समिति ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे वैसा ही कहते हैं जैसा वह है। द रेजिस्टेंस फ्रंट एक विदेशी आतंकवादी संगठन है और इस पदनाम का हकदार है। समिति ने कहा कि जब आप नागरिकों का कत्लेआम करते हैं, तो आपको सजा नहीं मिलती—आपको न्याय मिलता है। यह एक आतंकवादी हमला था—सादा और सीधा।

End of Feed