LUNA-25 हुआ क्रैश तो टूटा टॉप रूसी वैज्ञानिक का सपना, बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 22, 2023, 10:24 AM IST

मिशन की नाकामी के बाद 90 वर्षीय मिखाइल मारोव की सेहत बिगड़ गई और शनिवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मेरा जिंदगी भर का सपना टूट गया है।

LUNA-25 Crashed: रूस के चंद्र मिशन की उम्मीदें तब धराशायी हो गईं जब लूना-25 (LUNA-25) लगभग लैंडिंग से पहले चांद की सतह पर क्रैश हो गया। आधी सदी में देश का यह पहला चंद्रमा मिशन था। इसके तुरंत बाद मिशन पर काम करने वाले प्रमुख भौतिकविदों और खगोलविदों में से एक की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में ले जाया गया। इंडिपेंडेंट के अनुसार, मिशन की नाकामी के बाद 90 वर्षीय मिखाइल मारोव की सेहत बिगड़ गई और शनिवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वैज्ञानिक की सेहत पर पड़ा असर

इस खगोलशास्त्री ने समाचार चैनल आरबीसी और मोस्कोवस्की कोम्सोमोलेट्स अखबार को बताया कि झटका इतना बुरा रहा कि इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा। उन्होंने मॉस्को में क्रेमलिन के पास स्थित सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, 'मैं निगरानी में हूं। मैं चिंता कैसे नहीं कर सकता, यह काफी हद तक जीवन का मामला है। यह सब बहुत कठिन है। वैज्ञानिक ने सोवियत संघ के लिए पिछले अंतरिक्ष अभियानों पर काम किया था और लूना-25 मिशन को अपने जीवन का सबसे बड़ा काम बताया था।

End of Feed