Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर कांपी धरती, भारी तबाही के बाद तड़के आए दो बड़े झटके, NCS ने जारी किया अपडेट

Tibet Earthquake: 22 अक्टूबर को तिब्बत में आए 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद 24 अक्टूबर की तड़के फिर धरती कांपी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार 4.6 और 4.5 तीव्रता के नए झटके दर्ज किए गए हैं।

Tibet Earthquake: चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में भूकंप का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 अक्टूबर की रात आए 7.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप, जिसने कम से कम 16 लोगों की जान ले ली, तकरीबन 65 लोगों को घायल कर दिया और 339 से अधिक घरों को जमींदोज कर दिया उसके बाद शनिवार, 24 अक्टूबर के तड़के एक बार फिर तिब्बत और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology - NCS) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह तड़के कुछ ही घंटों के अंतराल पर लगातार झटके दर्ज किए गए हैं।

Earthquake

तिब्बत में फिर आया भूकंप

NCS द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार दर्ज किए गए मुख्य भूकंपीय झटकों में पहला बड़ा झटका भारतीय समयानुसार सुबह 04:09 बजे आया, जो 4.6 तीव्रता का था। इसका केंद्र अक्षांश (Lat) 32.920° N और देशांतर (Long) 93.761° E पर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 05:38 बजे 4.5 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र अक्षांश 31.485° N और देशांतर 93.528° E पर जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

End of Feed