दुनिया

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 21 घायल

Pakistan Bomb Blast: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने विस्फोट की निंदा की और मौतों पर दुख जताया। उन्होंने एक बयान में कहा, 'शत्रु ताकतें बलूचिस्तान को निशाना बना रही हैं। हम अस्थिरता पैदा करने के लिए रची गई इस जघन्य साजिश को विफल कर देंगे।'

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Balochistan Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बृहस्पतिवार को एक बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट राजधानी क्वेटा के बारेच मार्केट में पुलिस के एक गश्ती वाहन को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस सर्जन डॉ. आयशा फैज ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार पुलिसकर्मियों समेत 21 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा, 'चार घायलों की हालत गंभीर है।' हालांकि, गृह मंत्रालय ने एक बयान में केवल दो मौतों की पुष्टि की है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में आईईडी छुपाकर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि यह मोटरसाइकिल पुलिस के एक वाहन के पास खड़ी थी, जो विस्फोट की चपेट में आ गई। रिंद ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है। वीडियो फुटेज में विस्फोट स्थल पर एकत्रित लोग और जले हुए पुलिस पिकअप ट्रक के बगल में मोटरसाइकिल का जलता हुआ मलबा पड़ा दिख रहा है।अभी किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी सुरक्षा बलों पर कई हमलों में शामिल रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article