जब्त रूसी तेल टैंकर के चालक दल के सदस्यों में 3 भारतीय, रूस बोला-क्रू मेबर्स के साथ सलीके से पेश आए US

रूस ने कहा है कि उसके मारिनेरा तेल टैंकर को रूसी झंडे के तहत व्यापार करने की अनुमति 24 दिसंबर को मिली थी और यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप था, जबकि अमेरिका का आरोप है कि रूस का यह तेल टैंकर उसके प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।

Russian Oil Tanker: अमेरिका द्वारा जब्त किए रूसी तेल टैंकर के चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक भी हैं। रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय, 17 यूक्रेनी, छह जॉर्जियन और दो रूसी नागरिक हैं। अपने तेल टैंकर पर हुई अमेरिकी कार्रवाई से भड़के रूस ने कहा है कि उसके मारिनेरा तेल टैंकर को रूसी झंडे के तहत व्यापार करने की अनुमति 24 दिसंबर को मिली थी और यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप था, जबकि अमेरिका का आरोप है कि रूस का यह तेल टैंकर उसके प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।

russian oil tanker

अमेरिका ने जब्त किया है रूस का तेल टैंकर। तस्वीर-AP

वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन-रूस

रूसी विदेश मंत्रालय ने मैरीनेरा की जब्ती की जहाज के मालिक के वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन है। इसने कहा है कि मैरीनेरा के चालक दल के जीवन और स्वास्थ्य को अब खतरा है, जिसमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने 7 जनवरी बुधवार की सुबह वेनेजुएला के पास उत्तरी अटलांटिक महासागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में रूसी तेल टैंकर मैरीनेरा को जब्त कर लिया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि टैंकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के उल्लंघन में वेनेजुएला से जुड़े तेल को स्थानांतरित करने में शामिल था और मौजूदा प्रतिबंधों को दरकिनार करने के प्रयासों का हिस्सा था।

End of Feed