Nepal Prisoners': हजारों क़ैदी फरार... नेपाल की जेलों से क़ैदियों के भागने का लंबा इतिहास

नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन और असंतोष के कारण जेलों में भी हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं के चलते जेलों से 13 हज़ार से अधिक कैदी फरार हो गए।

Nepal Gen Z Violence: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच नेपाल की जेल से भागे कैदियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 32 और भगोड़े कैदियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। इसके साथ ही अब तक पकड़े गए फरार कैदियों की कुल संख्या 67 से ज़्यादा हो गई है। जेल से बड़े पैमाने पर हुई कैदियों की फरारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था।

nepal parishioner

नेपाल की जेल से भागे कैदियों की गिरफ्तारी लगातार जारी (फोटो:canva)

इसी के चलते सीमा से जुड़ी सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और गहरी निगरानी रख रही हैं। सूत्रों के अनुसार कैदियों की तलाश व जांच का दायरा और बढ़ाया गया है ताकि किसी भी भगोड़े को भारत की सीमा में छिपने का मौका न मिले। मामले ने सुरक्षा तंत्र की चुनौतियों को सामने लाते हुए सीमा प्रबंधन और सहयोग की अहमियत को फिर से उजागर किया है।

End of Feed