भूटान की ये 10 बातें आपको चौंका देंगी, दुनिया में ऐसा कहीं नहीं होता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 8, 2023, 01:24 PM IST

भूटान एक रहस्यमयी देश भी है और यहां की कई बातें आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग इसे करामाती और एक परी कथा जैसा बताते हैं।

Unknown Facts of Bhutan: भारत के पड़ोस में स्थित भूटान से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। भारत और भूटान की दोस्ती एक अटूट संबंध का उदाहरण है। इस सुंदर देश की यात्रा करने भारत से लाखों लोग हर साल यहां पहुंचते हैं। दक्षिण पूर्व एशिया में पूर्वी हिमालय में स्थित ये एक लैंडलॉक देश है। भूटान एक रहस्यमयी देश भी है और यहां की कई बातें आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग इसे करामाती और एक परी कथा जैसा बताते हैं। भूटान के बारे में कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य आपको बता रहे हैं।

Bhutan Unknown Facts

एकमात्र कार्बन नेगेटिव देश

भूटान दुनिया का एकमात्र कार्बन नेगेटिव देश है, जिसका अर्थ है कि यह जितना कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करता है उससे अधिक अवशोषित करता है। हालांकि जलाऊ लकड़ी और औद्योगिक विकास भूटान के लिए परेशानी का सबब बना है, जिससे सालाना लगभग 2.2 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का प्रदूषण और उत्सर्जन हुआ है। लेकिन इसके हरे-भरे जंगल कार्बन सिंक के रूप में काम करते हैं और अधिकांश कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। यही कार्बन नेगेटिव है।

End of Feed