भीषण होती जा रही इजराइल-हमास की लड़ाई, लाशों से पटा गाजा पट्टी! लाखों लोग पलायन को मजबूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 05:45 PM IST

​ गाजा पट्टी पर इजराइली सेना के संभावित जमीनी हमले की तैयारियों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने का संकल्प व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर संबोधन के दौरान यह चेतावनी दी।

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। हमास के रॉकेट हमलों के बाद इजराइल ने फिलिस्तीनी इलाके में बमबारी करके तबाही मचा दी है। गाजा पट्टी शहर में धूल ही धूल दिख रही है। हाल ये है कि इमारतों के मलबों के बीच दबी लाशों को निकालने वाला कोई नहीं है। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं, इजराइल पहले ही इन इलाकों से लोगों को चले जाने के लिए कह चुका है।

End of Feed