Lord Ganesh On Indonesian Rupiah: क्या आपको बता है कि इंडोनेशिया में साल 1988 सीरीज के 20 हजार रुपये के नोट में गणेश जी की भी फोटो थी। आज गणेश चतुर्थी के दिन इसका जिक्र करना जरूरी भी लगता है। कुछ समय पहले भारत में भी नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर छापने की बात उठी थी। हम आपको इस इंडोनेशिया नोट की पूरी कहानी बताते हैं।
इंडोनेशिया के रुपये पर गणेजी जी की तस्वीर
भगवान गणेश के साथ-साथ इस नेता की भी तस्वीर
20,000 इंडोनेशियाई रुपये के नोट की तस्वीर में हिंदू देवता भगवान गणेश के साथ-साथ इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री की हदजर दीवानतारा की तस्वीर भी शामिल थी। इसे कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किया गया था। यह नोट 2008 में सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था।
पहली बार नोट कब जारी किया गया था?
बैंक ऑफ इंडोनेशिया ने पहली बार 1998 में भगवान गणेश की तस्वीर वाले नोट का प्रचलन शुरू किया था। बैंक की वेबसाइट पर पाए गए एक वर्किंग पेपर में भी यह बताया गया है।
क्या यह अभी भी इस्तेमाल में है?
इंडोनेशियाई सरकार ने नवंबर 2008 में नोट को (तीन अन्य नोटों के साथ) वापस लेने की घोषणा की थी। इसमें कहा गया कि ऐसे नोट 31 दिसंबर 2008 से कानूनन लागू नहीं होंगे। भारत में 2016 में नोटबंदी के दौरान भी 500 और 1000 के नोटों को ऐसे ही वापस लिया गया था।
