NYC के मेयर ममदानी से मिलते ही ट्रंप के बदल गए सुर, बोले-'आप फासिस्ट कह सकते हैं, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं'

व्हाइट हाउस में एक रिपोर्टर द्वारा ममदानी से यह सवाल करने पर कि क्या वह अब भी अपनी बात पर कायम रहेंगे, इस पर ममदानी ने कहा कि 'वह इस बारे में अपनी बात कह चुके हैं।' तभी ट्रंप ने बीच में दखल देते हुए कहा कि 'इसमें कोई दिक्कत नहीं है। आप हां कह सकते हैं। यह सफाई देने से आसान है। आप मुझे यदि फासिस्ट कहते हैं तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है।'

Mamdani meets Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मुलाकात शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई। खास बात यह रही है कि ममदानी पर तीखा हमला करने वाले ट्रंप के सुर इस मुलाकात के दौरान बदल गए और उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि ममदादी उन्हें यदि 'फासिस्ट' कहना जारी रखते हैं तो भी उन्हें 'कोई आपत्ति नहीं होगी।' दरअसल, मेयर चुनाव में ममदानी ने कई बार ट्रंप को 'फासिस्ट' कहा।

mamdani trump

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलते न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी। तस्वीर-AP

...तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं-ट्रंप

End of Feed