Tesla Car चीन में हुई बेकाबू, सामने जो भी आया सबको कर दिया तहस-नहस, दो की मौत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 09:45 PM IST

UnControlled Tesla Car : चीन में Tesla Car के बेकाबू होने का मामला सामने आया है, बताते हैं कि अनियंत्रित कार ने रोड पर जो भी सामने आया सबको तहस-नहस कर दिया।

दुनिया में अपनी ऑटो चालक कार (auto driver car) वाली तकनीक के लिए मशहूर Tesla कंपनी की 'Y मॉडल' कार एकबार फिर सुर्खियों में है। China में ऐसी ही एक कार में अचानक कुछ 'तकनीकी खराबी' आ गई, जिसके बाद CCTV कैमरो में सड़क पर वो 'आउट ऑफ कंट्रोल' होकर पूरी रफ्तार में दौड़ती दिखी। बेकाबू कार ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

UnControlled tesla car in China

प्रतीकात्मक फोटो

चीन में टेस्ला की एक कार का तबाही मचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर टेस्ला मॉडल 'Y' कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और वो बेहद तेज रफ्तार से भागी जा रही है, इस घटना दो लोगों की जान चली गई।

End of Feed