दुनिया

'जब तक गाजा पर नहीं रुकेंगे हमले...', हूती विद्रोहियों की इजरायल को खुली चेतावनी; अमेरिकी विमानवाहक पर भी दागी मिसाइलें

Yemen Houti Group: हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हूतियों का कहना है कि इजरायल जब तक गाजा में अपने हमले बंद नहीं कर देता है तब तक हमारे हमले जारी रहेंगे। हूती विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने उत्तरी लाल सागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाया है।

Image

यमन इजरायल युद्ध (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : AP

Yemen Houti Group: हमास के खिलाफ जंग लड़ रहा इजरायल यमन के हूती विद्रोहियों से परेशान है। हाल ही में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक को निशाना तो बनाया ही साथ ही इजरायल पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हूती विद्रोहियों का कहना है कि जब तक इजरायल गाजा में अपने हमले बंद नहीं करेगा तब तक हमारे हमले जारी रहेंगे।

हूतियों ने हैरी एस ट्रूमैन पर दागी मिसाइलें

हूती विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि उत्तरी लाल सागर में उन्होंने अमेरिका के हैरी एस ट्रूमैन विमानवाहन पोत को मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाया। साथ ही उन्होंने इजरायल के ठिकानों पर भी हमला किया।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि हमारे ग्रुप ने एक सैन्य अभियान चलाया... जबकि अमेरिकी दुश्मन यमन पर एक बड़ा हवाई हमला करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हमारे हमले की वजह से अमेरिकियों का अभियान विफल हो गया। हालांकि, हूती विद्रोहियों के दावे पर अभी तक न तो अमेरिकी सेना का और न ही इजरायली रक्षा बलों ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

हूती विद्रोहियों ने इजरायल को दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि हूतियों ने दोपहर में दो और शाम को इजरायली ठिकानों पर एक और हमला किया जिसमें इजरायल के तेल अवीव शहर में दो सैन्य ठिकानों और अश्कलोन शहर में एक अहम लक्ष्य को ड्रोन से निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हम फिलस्तीनियों के समर्थन में अपने अभियान जारी रखेंगे और ये अभियान तबतक नहीं रुकेंगे जब तक गाजा पर हमला बंद नहीं हो जाता और घेराबंदी नहीं हटा ली जाती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article