दुनिया

तालिबान का अजीबोगरीब फरमान; इंसानों की तस्वीरें दिखाने पर भी लगाया प्रतिबंध

Taliban Rule's: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान एक के बाद एक अजीबोगरीब प्रतिबंध लागू करता जा रहा है। हाल ही में तालिबान द्वारा संचालित मीडिया ने अफगानिस्तान के कुछ प्रांतों में इंसानों और जानवरों की तस्वीरें दिखाना बंद कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ-उल-इस्लाम खैबर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या ये नियम विदेशी मीडिया सहित सभी मीडिया संस्थानों पर लागू होंगे या सिर्फ अफगान चैनलों और वेबसाइट पर ही लागू होंगे।

Image

तालिबान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • कुछ प्रांतों में इंसानों की तस्वीरें दिखाना बंद।
  • क्या सभी संस्थानों पर लागू होंगे ये नियम?
  • अभी इस बात की नहीं हुई कोई पुष्टि।

Taliban Rule's: तालिबान द्वारा संचालित मीडिया ने नैतिकता कानूनों का पालन करने के लिए अफगानिस्तान के कुछ प्रांतों में प्राणियों की तस्वीरें दिखाना बंद कर दिया है।

तालिबान ने क्या कहा?

देश के धर्माचरण मंत्रालय ने अगस्त में सार्वजनिक परिवहन, दाढ़ी बनाना, मीडिया और समारोहों जैसे रोजमर्रा के जीवन के पहलुओं को नियंत्रित करने वाले कानूनों को प्रकाशित किया था, जो इस्लामी कानून या शरिया की अधिकारियों की व्याख्या को प्रतिबिंबित करते हैं। अनुच्छेद 17 के तहत प्राणियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर प्रतिबंध है, जिससे अफगान मीडिया और प्रेस की स्वतंत्रता पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ-उल-इस्लाम खैबर ने कहा कि तखार, मैदान वरदक और कंधार प्रांतों में सरकारी मीडिया को सलाह दी गई है कि वह ऐसी किसी भी चीज़ का प्रसारण या प्रकाशन न करें जिनमें जान होती है, मसलन इंसान और पशु। खैबर ने एक दिन पहले ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि मंत्रालय नैतिकता कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।

क्या सभी पर लागू होंगे नियम

उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या ये नियम विदेशी मीडिया सहित सभी मीडिया संस्थानों पर लागू होंगे या सिर्फ अफगान चैनलों और वेबसाइट पर ही लागू होंगे। ईरान और सऊदी अरब सहित कोई भी मुस्लिम बहुल देश इस तरह के प्रतिबंध नहीं लगाता है। 1990 के दशक के अंत में अपने पिछले शासन के दौरान, तालिबान ने अधिकांश टेलीविज़न, रेडियो और समाचार पत्रों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article