इजरायल-ईरान युद्ध के बीच एक नया फ्रंट हो रहा तैयार! ताइवान के पास मंडरा रहे 36 चीनी एयरक्राफ्ट और 8 जहाज

China Taiwan Conflict: दुनिया के कई देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है। इस बीच, ताइवान को चीनी हमले का डर सता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान के पास भारी संख्या में चीनी एयरक्राफ्ट और जहाज डिटेक्ट किए गए हैं।

China Taiwan Conflict: दुनिया के कई देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है। रूस-यूक्रेन के बीच 4 साल से युद्ध चल रहा है। इजरायल ईरान के साथ-साथ फिलिस्तीन और बेरूत में भी बमबारी कर रहा है और अमेरिका उसका साथ दे रहा है। इधर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी एक-दूसरे पर कहर बरपा रहे हैं और निर्दोषों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच, ताइवान को चीनी हमले का डर सता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान के पास भारी संख्या में चीनी एयरक्राफ्ट और जहाज डिटेक्ट किए गए हैं।

China Taiwan Tension

ताइवान सीमा के पास मंडरा रहे चीनी जहाज (फाइल फोटो)

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को तड़के चीन के 36 एयरक्राफ्ट, 8 नौसैनिक जहाज और एक अन्य जहाज ताइवान के आस-पास देखे गए हैं। इन 36 एयरक्राफ्ट में से 24 ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार की और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिणी-पश्चिमी और पूर्वी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (ADIZ) में दाखिल हुए।

End of Feed