दुनिया

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा के पास दिखी 35 एयरक्राफ्ट और 6 नौसैनिक जहाज

China Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के 35 विमान और छह नौसैनिक जहाज ताइवान के पास देखे गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चीन लगातार ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ऐसे में चीन के 27 विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के रक्षा क्षेत्र में दाखिल हो गए।

Image

चीन ताइवान तनाव (फाइल फोटो)

Photo : ANI

China Taiwan Tension: चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के 35 विमान और छह नौसैनिक जहाज ताइवान के पास देखे गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चीन लगातार ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ऐसे में चीन के 27 विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के रक्षा क्षेत्र में दाखिल हो गए।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह 6 बजे (UTC+8) तक ताइवान के आसपास 35 PLA विमान और 6 PLAN जहाज़ों को देखा गया। इनमें से 27 विमान मध्य रेखा को पार करके ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में दाखिल हुए। स्थिति पर हमारी नजर है और उसी आधार पर कार्रवाई की है।

बकौल ताइवान रक्षा मंत्रालय, बुधवार को भी 14 चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के भीतर घुसकर निगरानी कर रहे थे। हाल के दिनों में चीन द्वारा ताइवान की निगरानी करने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article