ट्रंप की पुतिन को टैरिफ वाली चेतावनी
ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष से कहा कि अगर वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अभी कोई समझौता करें, अन्यथा रूस को टैरिफ वृद्धि और अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर कहा, ''यदि हम जल्दी ही कोई समझौता नहीं करते हैं तो मेरे पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी चीज पर अधिक से अधिक टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।''
उन्होंने कहा कि वे रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं और राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं रूस और राष्ट्रपति पुतिन पर बहुत बड़ा उपकार करने जा रहा हूं। अभी समझौता करें और इस युद्ध को रोकें! यह और भी बदतर होने जा रहा है।
ट्रंप की टैरिफ वाली चेतावनी
इससे पहले भी ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा था कि संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति नहीं था..., अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।
