क्या ताइवान के खिलाफ कोई बड़ा प्लान बना रहा है चीन? फिर नजर आए कई चीनी विमान और नौसेना के जहाज

China vs Taiwan: चीन और ताइवान की आपसी तकरार से दुनिया वाकिफ है। ताइवान ने अपने तटों के पास 18 चीनी विमानों और 7 नौसेना जहाजों को संचालित होते हुए देखा। सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या अपने पड़ोसी देश ताइवान के खिलाफ चीन कोई बड़ा प्लान बना रहा है या फिर वो सिर्फ आंख दिखा रहा है।

क्या चीन अपने दुश्मन देश ताइवान को आंख दिखा रहा है या फिर उसके खिलाफ कोई बड़ी प्लानिंग कर रहा है? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान ने 18 चीनी विमानों की उड़ानों और सात चीनी जहाजों के संचालन का पता लगाया है। एमएनडी के अनुसार, 18 उड़ानों में से 13 ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश किया।

China vs Taiwan

ताइवान ने अपने तटों के पास 18 चीनी विमानों और 7 नौसेना जहाजों की गतिविधि देखी।

ताइवान के तटों के पास देख गए 18 चीनी विमान और 7 नौसेना जहाज

बयान में ये भी कहा गया है कि 'ताइवान के आसपास संचालित पीएलए विमानों और 7 पीएलए जहाजों की 18 उड़ानें आज सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक देखी गईं। 18 उड़ानों में से 13 ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश किया। हमने स्थिति पर नज़र रखी है और उसके अनुसार प्रतिक्रिया दी है।'

End of Feed