दुनिया

एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल, जो पलभर में तबाह करेगा विमान! तानाशाह किम जोंग उन की देखरेख में हुआ परीक्षण

Anti-Aircraft Missile System Test: तानाशाह किम जोंग उन की देखरेख में नॉर्थ कोरिया ने लेटेस्ट एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को नष्ट करने के मकसद से भूमिगत सुरंगों को ध्वस्त करने का अभ्यास किया गया।

Image

नॉर्थ कोरिया तानाशाह किम जोंग उन

Photo : AP

Anti-Aircraft Missile System Test: तानाशाह किम जोंग उन की देखरेख में नॉर्थ कोरिया ने लेटेस्ट एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल परीक्षण ऐसे मौके पर हुआ जब साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच एक सैन्य अभ्यास चल रहा था। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम जोंग उन की देखरेख में गुरुवार को एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण हुआ। इस परीक्षण की प्रशंसा करते हुए किम जोंग उन ने कहा कि एक और प्रमुख हथियार हमारे रक्षा प्रणाली में शामिल हो गया।

यह मिसाइल प्रक्षेपण इस वर्ष उत्तर कोरिया का छठा हथियार परीक्षण है। यह परीक्षण उसी दिन किया गया जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने अपना वार्षिक 'फ्रीडम शील्ड कमांड पोस्ट' अभ्यास समाप्त किया। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारी अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास को रक्षात्मक प्रकृति का बताते हैं लेकिन उत्तर कोरिया इसे अपनी सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताता रहा है।

अमेरिका को नॉर्थ कोरिया की चेतावनी

उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को नष्ट करने के मकसद से भूमिगत सुरंगों को ध्वस्त करने का अभ्यास किया गया। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने फिर से इसी तरह की 'भड़काऊ कार्रवाई' की तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article