दुनिया

इस देश में 2 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकेंगे TV, फोन के इस्तेमाल पर भी लगा प्रतिबंध

Screen Time: स्वीडन की सरकार ने दो साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन, टीवी सहित तमाम तरह के 'स्क्रीन' के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। अब दो साल से कम उम्र के बच्चे टीवी नहीं देख सकेंगे। इससे पहले अमेरिका, कनाडा जैसे देश इस तरह का परामर्श जारी कर चुके हैं।

Image

टीवी देखने पर लगा प्रतिबंध

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों के 'स्क्रीन' इस्तेमाल को लेकर अधिकतम सीमा की तय।
  • 2 से 5 साल तक के बच्चे एक घंटे कर सकेंगे इस्तेमाल।
  • 6 से 12 साल तक के दो घंटे कर सकते हैं उपयोग।

Screen Time: स्वीडन में दो साल से कम उम्र के बच्चों के 'स्क्रीन' का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार की ओर से जारी परामर्श में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन समेत किसी भी 'स्क्रीन' के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

'स्क्रीन' का कितना इस्तेमाल कर सकते हैं बच्चे?

परामर्श में कहा गया है कि दो से पांच साल तक के बच्चे दिन में अधिकतम एक घंटा, जबकि छह से 12 साल तक के बच्चे दो घंटे 'स्क्रीन' का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि किशोर-किशोरियों को दिनभर में अधिकतम तीन घंटे ही 'स्क्रीन' के उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए।

स्वीडन सरकार ने यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया है, जब विभिन्न अनुसंधानों से पता चला है कि 'स्क्रीन' के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण बच्चों और किशोरों में नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं, अवसाद के मामले बढ़ रहे हैं और शारीरिक सक्रियता के स्तर में लगातार कमी आ रही है।

यह देश भी परामर्श कर चुके हैं जारी

अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देश भी इस तरह का परामर्श जारी कर चुके हैं। इनमें से फ्रांस ने सबसे सख्त परामर्श जारी किया है कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों को 'स्क्रीन' के इस्तेमाल की बिल्कुल भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article