दुनिया

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 8 लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक पुलिस पिकेट को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई।

Image

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में चार पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मीर अली तहसील के ईदक इलाके में हुए हमले में खास तौर पर एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया। घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। एआरवाई न्यूज के अनुसार, विशेष रूप से 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के फिर से नियंत्रण में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है।

पहले भी हो चुके है इस इलाके में आत्मघाती हमले

इस महीने की शुरुआत में इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, 5 अक्टूबर को उत्तरी वजीरिस्तान के स्पिनवाम इलाके में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। आईएसपीआर ने संकेत दिया कि यह झड़प 4 और 5 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई जिसके परिणामस्वरूप छह ख्वारिज आतंकवादी मारे गए।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, आईएसपीआर ने कहा कि ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद अली शौकत और पांच अन्य सैनिकों ने भीषण गोलीबारी के दौरान अपनी जान गंवा दी। एक अलग घटना में, कराची हवाई अड्डे के पास एक आत्मघाती विस्फोट में दो चीनी इंजीनियरों सहित तीन लोग मारे गए। यह विस्फोट तब हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को चीनी इंजीनियरों के काफिले से टकरा दिया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने इस हमले को पाकिस्तान-चीन संबंधों को कमजोर करने की साजिश बताया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article