दुनिया

पाकिस्तान में एक के बाद एक हो रहे फिदायीन हमले, आतंकियों ने छावनी में की सेंधमारी! सुरक्षाबलों ने 6 को मार गिराया

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में इन दिनों चैंपियन ट्रॉफी चल रही है और दुनिया की निगाहें पड़ोसी मुल्क पर टिकी हुई हैं। इसके बावजूद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक के बाद एक फिदायीन हमले की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू छावनी का बताया जा रहा है, जहां पर मंगलवार को दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया।

Image

पाकिस्तान में फिर हुआ फिदायीन हमला

Photo : iStock

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में इन दिनों चैंपियन ट्रॉफी चल रही है और दुनिया की निगाहें पड़ोसी मुल्क पर टिकी हुई हैं। इसके बावजूद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक के बाद एक फिदायीन हमले की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू छावनी का बताया जा रहा है, जहां पर मंगलवार को दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया।

आतंकियों ने छावनी में की सेंधमारी!

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बन्नू छावनी की दीवार के पास दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि दीवार में सेंध लगाने के बाद 5-6 आतंकवादियों ने छावनी में घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मार गिराया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश-अल फुरसान नामक संगठन ने बन्नू छावनी में हमले की जिम्मेदारी ली और बताया कि विस्फोटकों से भरे दो वाहनों को उन्होंने उड़ाया है। इस हमले के तत्काल बाद सुरक्षा कर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों को बनाया निशाना

इससे पहले दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अर्धसैनिक गश्ती दल के वाहन को निशाना बनाकर फिदायीन हमला किया गया था। एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article