सूडान हिंसा: अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत, अमेरिकी राजदूत के काफिले पर भी हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2023, 10:16 AM IST

विस्फोटों और गोलियों की गड़गड़ाहट के साथ राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में सूडानी सोमवार तीसरे दिन अपने घरों में दुबके रहे।

सूडान में संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और मौतों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने सोमवार को कहा कि देश के शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा।

Sudan Generals Battle

सूडान में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी

खार्तूम और ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज

End of Feed