दुनिया

तेलंगाना के 26 वर्षीय छात्र की अमेरिका में हत्या, दुकान में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Indian Student Killed In US: तेलंगाना के एक 26 वर्षीय छात्र की बुधवार तड़के अमेरिका में कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 26 वर्षीय प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था और उसके परिजनों को कुछ दोस्तों ने बताया कि प्रवीण का शव गोलियों से छलनी मिला है।

Image

तेलंगाना के 26 वर्षीय छात्र की अमेरिका में हत्या

Photo : iStock

Indian Student Killed In US: तेलंगाना के एक 26 वर्षीय छात्र की बुधवार तड़के अमेरिका में कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 26 वर्षीय प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था और उसके परिजनों को कुछ दोस्तों ने बताया कि प्रवीण का शव गोलियों से छलनी मिला है।

क्या है पूरा मामला?

प्रवीण के चचेरे भाई अरुण ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया कि कुछ दोस्तों ने बताया कि प्रवीण का शव गोलियों से छलनी मिला है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रवीण की एक दुकान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन मौत किस वजह से हुई? इसके बारे में नहीं पता चल पाया है।

पिता को लगाया था फोन

अरुण ने बताया कि प्रवीण ने बुधवार तड़के अपने पिता को फोन लगाया था, लेकिन वे सो रहे थे। इस वजह से फोन नहीं उठा सके। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकर प्रवीण के माता-पिता सदमे में हैं। परिवार हैदराबाद के पड़ोसी रंगा रेड्डी जिले का रहने वाला है। अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

MS करने US गए थे प्रवीण

हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने वाले प्रवीण 2023 में हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गए थे। वह दिसंबर 2024 में भारत आए और जनवरी 2025 में अमेरिका वापस चले गए। परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए विधायकों और अन्य नेताओं से संपर्क किया।

तेलंगाना के दो छात्रों की हो चुकी हत्या

तेलंगाना के कम से कम दो भारतीय छात्रों की कथित तौर पर अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई जिनमें नवंबर और जनवरी का मामला शामिल है। नवंबर में खम्मम से, जबकि जनवरी में हैदराबाद के छात्र का मामला सामने आया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article