दुनिया

'ज्यादा समय तक नहीं करेंगे बर्दाश्त...', जेलेंस्की पर फिर आगबबूला हुए ट्रंप; जानें यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अब क्या किया

Trump Zelenskyy Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को एक बार फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर आगबबूला हो गए। इस बार ट्रंप ने जेलेंस्की के उस बयान की जमकर आलोचना की जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस के साथ युद्ध जल्द खत्म नहीं होगा। ट्रंप ने इसे यूक्रेनी नेता द्वारा लिखा गया सबसे खराब बयान बताया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

Photo : AP

Trump Zelenskyy Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को एक बार फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर आगबबूला हो गए। इस बार ट्रंप ने जेलेंस्की के उस बयान की जमकर आलोचना की जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस के साथ युद्ध जल्द खत्म नहीं होगा। ट्रंप ने इसे यूक्रेनी नेता द्वारा लिखा गया सबसे खराब बयान बताया।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, ''यह जेलेंस्की द्वारा दिया गया सबसे खराब बयान है और अमेरिका इसे ज्यादा समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा!''

जेलेंस्की के किस बयान पर भड़के ट्रंप?

जेलेंस्की ने रविवार को कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध समाप्त होने के 'अभी दूर, दूर तक आसार नहीं है।' हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ट्रंप के साथ उनके हाल के तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अमेरिका की तरफ से उन्हें समर्थन मिलता रहेगा।

जेलेंस्की ने पिछले तीन वर्षों से जारी युद्ध में अमेरिका की ओर से मिले समर्थन का जिक्र करते हुए रविवार को कहा था कि मेरा मानना है कि हमारा संबंध (अमेरिका के साथ) ऐसे ही मजबूत रहेगा।

क्या अकेले पड़ जाएंगे जेलेंस्की?

हालांकि, ट्रंप के हालिया पोस्ट के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जेलेंस्की के बयान से और भी ज्यादा चिढ़ गए हैं। तभी तो उन्होंने यूक्रेन को दिए जाने वाले समर्थन का गुस्से में उल्लेख किया।

ट्रंप ने कहा, ''मैं यही कह रहा था, यह आदमी तब तक शांति नहीं चाहता जब तक उसके पास अमेरिका का समर्थन है और यूरोप ने जेलेंस्की के साथ बैठक में साफ कहा है कि वे अमेरिका के बिना रूस के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। शायद यह कोई बहुत बढ़िया बयान नहीं है। वे क्या सोच रहे हैं?''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article