स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, दो टैंकरों में विस्फोट का ईरान ने किया दावा, नौसैनिक बारूदी सुरंगों को बताया वजह

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो तेल टैंकरों में विस्फोट का ईरान ने दावा किया है। एक जहाज में आग लगने की खबर है। समुद्री हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (strait of hormuz) में तनाव बढ़ गया है। यहां दो तेल टैंकरों में विस्फोट होने का दावा किया गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के मुताबिक, दोनों टैंकर अवैध रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकरा गए। इनमें एक सुपरटैंकर भी शामिल बताया जा रहा है।

strait of hormuz two oil tankers explosion iran claim

होर्मुज में दो टैंकरों में धमाके का दावा (सांकेतिक तस्वीर, साभार- AP)

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने IRGC नौसेना के बयान के हवाले से बताया कि एक टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। ईरान का आरोप है कि दोनों जहाजों ने अपनी नेविगेशन और पहचान प्रणाली बंद कर रखी थी। साथ ही, प्रतिबंधित समुद्री रास्तों से नहीं गुजरने की चेतावनी को भी नजरअंदाज किया था। हालांकि, अभी इन दोनों टैंकरों में विस्फोट और बारूदी सुरंगों से टकराने के ईरानी दावे की खुले तौर पर कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

End of Feed