Iran-US समझौते के बाद होर्मुज की डीमाइनिंग संभव; जर्मनी-जापान के बाद बारूदी सुरंगे हटाने के लिए तुर्किये ने दिखाया इंटरेस्ट

जापान और जर्मनी के बाद तुर्किये भी होर्मुज से इन बारूदी सुरंगो को हटाने के लिए आगे आया है। इससे पहले, जापान सरकार ने होर्मुज में समुद्री आत्मरक्षा बल (MSDF) के माइंसवीपर जहाज भेजने की संभावना पर अपना इंटरेस्ट दिखाया था।

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका और ईरान के बीच जंग का मुख्य कारण बने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर इस समय दुनिया टकटकी लगाए देख रही है। जंग की शुरुआत में ही रणनीतिक बढ़त लेने के उद्देश्य से ईरान ने होर्मुज के रास्तों पर बारूदी सुरंगे बिछा दी थीं,जिसने अमेरिका की नीद हराम है। अब अमेरिका की गुहार पर जापान और जर्मनी के बाद तुर्किये भी इन बारूदी सुरंगो को हटाने के लिए आगे आया है।

Strait of Hormuz

होर्मुज से बारूदी सुरंगे हटाने की तैयारियां तेज (फोटो साभार: AI)

तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा है कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होता है, तो तुर्किये होर्मुज जलडमरूमध्य में माइंस हटाने (डीमाइनिंग) अभियान में हिस्सा लेने पर विचार कर सकता है। उन्होंने ये बात लंदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। फिदान ने कहा कि किसी संभावित समझौते के बाद अलग-अलग देशों की एक तकनीकी टीम होर्मुज में माइंस को हटाने का काम कर सकती है। ऐसे में मानवीय जिम्मेदारी समझते हुए तुर्किये ऐसे प्रयासों के साथ है।

End of Feed