SpaceX Flight 12 Scrubbed: दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट Starship V3 लॉन्च होने से चूका; जानिए क्यों टला मिशन, कब होगा अगला प्रयास

SpaceX ने तकनीकी दिक्कतों के कारण अपने सबसे शक्तिशाली मेगा-रॉकेट 'Starship V3' की पहली टेस्ट उड़ान को ऐन वक्त पर टाल दिया है। इस रीयूजेबल रॉकेट को अब शनिवार सुबह दोबारा लॉन्च करने की कोशिश की जाएगी।

Starship V3 Launching: एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने टेक्सस में स्थित अपने स्पेसपोर्ट 'स्टारबेस' (Starbase) से दुनिया के सबसे बड़े मेगा-रॉकेट 'स्टारशिप वर्जन 3' (Starship V3) को पहली बार अंतरिक्ष में भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी। भारतीय समयानुसार शुक्रवार (22 मई 2026) की सुबह इस रॉकेट के लिए डेढ़ घंटे की 'लॉन्च विंडो' खुली थी। SpaceX के लाइव ब्रॉडकास्ट (लाइव स्ट्रीमिंग) के दौरान होस्ट ने पुष्टि की कि रॉकेट में पूरी तरह से फ्यूल (ईंधन) लोड किया जा चुका था, लेकिन आखिरी सेकंडों में आई कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इस मिशन को टालना पड़ा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए मशहूर सिंगर निकी मिनाज (Nicki Minaj) भी स्टारबेस पर मौजूद थीं, लेकिन लॉन्चिंग टलने से अंतरिक्ष प्रेमियों को थोड़ी निराशा हाथ लगी। SpaceX के कम्युनिकेशंस अधिकारी डैन हुओट ने कहा, "जब हम इन जटिल सिस्टम को पहली बार चला रहे होते हैं, तो बहुत कुछ सीख रहे होते हैं। आखिरी सेकंडों में आई सभी समस्याओं को तुरंत ठीक करना मुमकिन नहीं था।"

SpaceX Flight 12 Scrubbed Starship V3 launching

ईंधन भरने के बाद रुका काउंटडाउन (स्क्रीनग्रैब: X/@SpaceX)

अब कब होगी अगली कोशिश? (Next Launch Date & Time of Starship V3)

SpaceX ने आधिकारिक तौर पर अगली लॉन्चिंग का समय तय नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी शनिवार सुबह (23 मई 2026) भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच इस रॉकेट को छोड़ने का दूसरा प्रयास करेगी।

End of Feed