दुनिया

SpaceX Starship: स्पेसएक्स को मिली आधी सफलता, प्रक्षेपित होने के बाद हवा में ही ब्लास्ट कर गया स्टारशिप रॉकेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 11:14 PM IST

SpaceX Starship: उद्योगपति एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी स्पेसएक्स ने शनिवार को अपने विशाल रॉकेट‘स्टारशिप को प्रक्षेपित किया, लेकिन बूस्टर और फिर यान में विस्फोट से इसकी दूसरी परीक्षण उड़ान विफल हो गई।

Image

स्पेसएक्स ने अपना नया विशाल रॉकेट प्रक्षेपित किया

Photo : Twitter

SpaceX Starship: स्पेसएक्स ने आज एक बार फिर से अपना सबसे भारी रॉकेट स्टारशिप को लॉन्च किया। यह उसकी दूसरी कोशिश थी। इस बार स्टारशिप लॉन्च तो सही तरीके से हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही वो हवा में ब्लास्ट कर गया।

आठ मिनट बाद विस्फोट

उद्योगपति एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी स्पेसएक्स ने शनिवार को अपने विशाल रॉकेट‘स्टारशिप को प्रक्षेपित किया, लेकिन बूस्टर और फिर यान में विस्फोट से इसकी दूसरी परीक्षण उड़ान विफल हो गई। बूस्टर ने रॉकेट को अंतरिक्ष की ओर भेजा, लेकिन दक्षिण टेक्सास से उड़ान भरने के आठ मिनट बाद इसका संचार टूट गया और स्पेसएक्स ने घोषणा की कि परीक्षण विफल हो गया है।

बूस्टर में विस्फोट

समस्या तब उत्पन्न हुई, जब यान को पृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए उसके इंजनों को लगभग चालू कर दिया गया था, लेकिन इससे कुछ मिनट पहले बूस्टर में विस्फोट हो गया। कंपनी का लक्ष्य यान को उसके बूस्टर से अलग करके अंतरिक्ष में भेजना था।

पहला परीक्षण भी रहा था असफल

अप्रैल में पहली परीक्षण उड़ान भरने के तुरंत बाद विस्फोट होने से ‘स्टारशिप’ रॉकेट नष्ट हो गया था। स्पेसएक्स ने मेक्सिको सीमा के पास टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर स्थित रॉकेट और लॉन्च पैड दोनों में सुधार करने में पिछले कई महीने बिताए। संघीय उड्डयन प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत में उड़ान भरने के संबंध में सभी आवश्यक मंजूरी दे दी थी। लगभग 400 फुट ऊंचा ‘स्टारशिप’ दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट है। मस्क का इरादा लोगों को चंद्रमा और मंगल ग्रह पर ले जाने के लिए उनके रॉकेट बेड़े का उपयोग करने का है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article