दुनिया

Indian Army In Maldives: मालदीव ने अब औपचारिक रूप से भारत को अपने यहां से सेना हटाने को कहा, रिजिजू के सामने किया अनुरोध

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2023, 10:25 PM IST

Indian Army In Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से अपनी सैन्य उपस्थिति वापस लेने का अनुरोध किया है। अनुरोध को राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक बयान के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है।

Image

मालदीव ने भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया (फोटो-@KirenRijiju)

Indian Army In Maldives: मालदीव में सालों से मौजूद भारतीय सैनिकों को अब वहां की सरकार ने वहां से हटाने का भारत से अनुरोध किया है। मालदीव में भारत के कितने सैनिक हैं ये पता नहीं, लेकिन इसे लेकर वहां की राजनीति गर्माती रही है। वर्तमान सरकार इसी मुद्दे पर सत्ता में आई है, जिसके बाद उसने शपथ लेते ही भारत के सामने यह अनुरोध कर दिया है।

रिजिजू से मुलाकात

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से अपनी सैन्य उपस्थिति वापस लेने का अनुरोध किया है। अनुरोध को राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक बयान के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि उनका देश "उम्मीद करता है कि भारत लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा"। यह अनुरोध तब किया गया जब मुइज्ज़ू ने दिन में माले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की।

जनादेश की दिलाई याद

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- "बैठक में, राष्ट्रपति मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत सरकार से मालदीव से अपने सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मालदीव के लोगों ने उन्हें भारत से यह अनुरोध करने के लिए एक मजबूत जनादेश दिया था और उम्मीद जताई कि भारत, मालदीव के लोगों की लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा।"

भारत का नहीं लिया नाम

शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, मुइज्जू ने जोर देकर कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनका देश अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए किसी भी विदेशी सैन्य उपस्थिति से मुक्त रहे। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में किसी देश का नाम नहीं लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article