साउथ लंदन में अंधाधुंध गोलीबारी और चाकूबाजी से मचा हडकंप, बुजुर्ग समेत 4 घायल; छानबीन में जुटी पुलिस

London Shooting: लंदन के दक्षिणी इलाके में रविवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाओं के बाद दहशत फैल गई। गोलीबारी में एक बुजुर्ग समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए।

London Shooting: लंदन के दक्षिणी इलाके में रविवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाओं के बाद दहशत फैल गई। गोलीबारी में एक बुजुर्ग समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना स्थल से करीब 700 मीटर दूर एक 31 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में मिला, जिसे चाकू से गोदा गया था। पुलिस दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की आशंका जता रही है।

London Shooting

साउथ लंदन में अंधाधुंध फायरिंग और चाकूबाजी (फोटो साभार: @tecas2000)

25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की घटना ब्रिक्सटन (Brixton) में हुई। घायलों में 25 वर्षीय एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर है, जिनमें 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें शनिवार तड़के करीब 1:14 बजे कोल्डहार्बर लेन से गोलीबारी की सूचना मिली थी, जबकि लगभग एक घंटे बाद पास के एकरे लेन में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली।

End of Feed